CG : गणेश आगमन के बीच पटाखा जलाने से रोका तो युवक पर बरसाए लात-घूंसे …

CG : गणेश आगमन के बीच पटाखा जलाने से रोका तो युवक पर बरसाए लात-घूंसे …

रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेश आगमन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। दावा है कि दो धमाल पार्टियों के आमने-सामने आने के दौरान विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मिली जानकारी के अनुसार, गणेश आगमन के दौरान एक युवक हाथ में कथित तौर पर “टॉप टाइगर” पटाखा जलाकर फेंक रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे ऐसा करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान एक युवक के साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई।

घटना के समय मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। विवाद बढ़ता देख वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। इस घटना के बाद आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, दोनों धमाल पार्टियों के साथ मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम नजर नहीं आई। हालांकि पुलिस की तैनाती को लेकर आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना से संबंधित वीडियो या अन्य साक्ष्यों के आधार पर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है। फिलहाल मामले में किसी शिकायत या कानूनी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

See also  CG : मौसम : आज भी रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, छाता-रेनकोट रखें साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *