राजनांदगांव : शिक्षकों को भी अपडेट होने की आवश्यकता है…

अंबागढ़ चौकी , शिक्षक सम्मान समारोह में नगर के शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों में कार्यरत नगर के तीन सौ शिक्षकों को एक ही मंच पर सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। नगरीय निकाय मुख्यालय में 11 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। सेवाभावी संस्था सृजन निकेतन के द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राजनांदगांव के समाजसेवी सुशील कोठारी थे। विशेष अतिथि पत्रकार सचिन अग्रहरि शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने की।

समारोह में शिक्षकों ने कहा कि आज के समय में शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। शासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने कहा कि आज उन्हें मूल दायित्व से हटाकर कई तरह से शासकीय योजनाओं से जुड़े कार्य लिए जा रहे हैं। जिससे अध्यन-अध्यापन दोनों कार्य प्रभावित हो रहा है। समारोह में कोठारी ने कहा कि शिक्षक हर युग व हर काल में सर्वदा वंदनीय रहा है।

कोई भी व्यक्ति अपने शिक्षकों को भुला नहीं सकता है। आज के समय में एआई तकनीक के दौर में भी शिक्षकों को भी अपडेट होने की आवश्यकता है। पत्रकार अग्रहरि ने कहा कि व्यक्ति व व्यक्तित्व के निर्माण में शिक्षकों का योगदान होता है। शिक्षक सदैव वंदनीय हैं। वह समाज व राष्ट्र को दिशा देते हैं। इस नवीन जिला के विकास में शिक्षकों ने काफी बड़ा योगदान दिया है। नगर के दो दर्जन से अधिक स्कूलों व विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं ने आए शिक्षकों ने सृजन निकेतन व नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को अविस्मरणीय बताया। कहा कि हमें प्रतिवर्ष इस आयोजन की प्रतीक्षा रहती है।

See also  CG : सोने-चांदी के धागों, हीरे-माणक-मोती जड़ित वस्त्रों से सजाई तीर्थंकरों की प्रतिमाएं …

सभी ​िशक्षक वंदनीय हैं नपं अध्यक्ष मानिकपुरी ने कहा ​कि समाज व राष्ट्रनिर्माण में हमेशा से शिक्षकों की अहम भूमिका रही। मेरे लिए नगर के सभी ​िशक्षक वंदनीय हैं। हम अपने नगर के सर्वांगीण विकास व नगरवासियों की खुशहाली के लिए सदैव शिक्षकों से मार्गदर्शन लेकर कार्य करते रहेंगे। सभी शिक्षकों को अतिथियों ने सम्मानित किया। समारोह का संचालन शिक्षक अर्जुनदास साहू और आभार ज्ञापन शिक्षक आलोक मिलिंद ने किया। इस अवसर पर पार्षद सभापति विनोद डेहरिया, ईश्वरी ध्रुवे, उमा शंकर निषाद, किशुन पटेल, मुकेश सिन्हा, शमीमुद्दीन कुरैशी, मोंटी खंडेलवाल, पूर्व पार्षद प्रमोद ठलाल, बिट्टू रब्बानी, आकाश कसार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *