राजनांदगांव : एक्शन में पुलिस : 28 आदतन बदमाशों व संदेहियों पर सख्ती…

राजनांदगांव , गणेश पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस एक्शन मोड में हैं। पुलिस टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों के आदतन बदमाशों और संदेहियों की धरपकड़ शुरु कर दी है। सोमवार को 28 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा आर्म्स एक्ट के तहत 7 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। त्योहार के दौरान अशांति फैलाने की आशंका वाले संदिग्धों की पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। कई आदतन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया हैं। इसके अलावा वार्ड वार इनपुट के आधार पर बनाए गए लिस्ट के कई संदिग्धों की गिरफ्तारी भी होनी है। इसके लिए पुलिस शहर भर में अभियान चला रही है। ताकि त्योहार के दौरान किसी तरह अप्रिय घटना न हों।

नाबालिगों की संलिप्तता शहर में बीते कुछ साल में हो रहे आपराधिक घटनाओं में ना​बालिगों की संलिप्तता बढ़ी है। 15 से 17 साल के किशोर चाकूबाजी, मारपीट के ज्यादातर मामलों में श​िामल रहे हैं। इन पर पुलिस सामान्य बदमाशों की तरह एक्शन भी नहीं ले सकती।

See also  राजनांदगांव : गणेश पंडालों में चढ़े फूलों से अगरबत्ती बनेगी, बचेंगे नदी-तालाब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *