राजनांदगांव : मां की हत्या कर शव कुएं में फेंका, बेटे को उम्रकैद …

राजनांदगांव : मां की हत्या कर शव कुएं में फेंका, बेटे को उम्रकैद ...

राजनांदगांव l पैसे नहीं देने पर मां की हत्या कर शव कुएं में फेंकने वाले बेटे को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता ने उक्त फैसला सुनाया है। लोक अभियोजक राजेश खांडेकर ने बताया कि घटना अप्रैल 2024 में घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम बिजेतला में हुई थी। आरोपी टुमन साहू ने अपनी मां कांति बाई साहू से पैसे की मांग की।

लेकिन जब कांति बाई ने उसे पैसे देने से इनकार किया। तो आरोपी ने अपनी मां के सिर में हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कांति बाई के शव को कुएं में फेंक दिया। जांच व पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी टुमन साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया था। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायालय ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

See also  CG : सड़क हादसे में पत्रकार शेख आलम का निधन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *