राजनांदगांव : रस्सी खींच और कबड्डी ​में तारिणी की टीम जीती, जलेबी दौड़ में गोमती प्रथम …

राजनांदगांव : रस्सी खींच और कबड्डी ​में तारिणी की टीम जीती, जलेबी दौड़ में गोमती प्रथम …

राजनांदगांव l ग्राम दीवान झिटिया में पोला त्योहार पर महिलाओं के लिए खेल उत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान पारम्परिक खेल कबड्डी, रिलरेस, जलेबी दौड़, आलू दौड़ आदि खेल का आयोजन महिलाओं ने किया। जहां महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और अंत में समस्त महिलाओं के द्वारा सुआ नृत्य करके खेलों का समापन किया गया। आयोजनकर्ता और समस्त ग्राम वासी की सहायता से यह कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि किसान समृद्ध राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक कुशल सिंह राजपूत, द्रोपदी सिन्हा थीं।

राजपूत ने कहा कि पोला त्योहार खेती किसानी से जुड़ा त्योहार है, पुराने जमाने में खेती किसानी का पूरा कार्य बैलों पर निर्भर था, जैसे हल चलाने का काम बैलगाड़ी से यात्रा, बैलगाड़ी से खाद,फसलों को बेचने के लिए लाने ले जाने का कार्य किया जाता था। किसान आज भी परम्परा को बनाए हुए हैं। बैल नहीं होने पर मिट्टी के बैल लेकर उनकी पूजा अर्चना की जाती है।

पोला पर्व के अवसर पर खेलों का आयोजन हुआ जिसमें कुर्सी दौड़ में प्रथम तारणी यादव, द्वितीय संगीता यादव, मटका फोड़ में तरूणा सिन्हा, जलेबी दौड़ में प्रथम गोमती यादव, द्वितीय संगीता यादव, आलू दौड़ प्रथम ईश्वरी निषाद, द्वितीय नंदिनी निषाद, कबड्डी में प्रथम तारिणी टीम और द्वितीय अंजू टीम, रस्सी खींच में प्रथम तारणी व द्वितीय रागनी रही। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। मंच संचालक त्रिलोचन साहू ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि ग्राम पटेल देवलाल साहू, विष्णु साहू, कमलेश सेन, मितानिन यामिनी सिन्हा, पर्वत निषाद, खेमिन सिन्हा, फगन साहू आदि थे।

See also  राजनांदगांव : मां की हत्या कर शव कुएं में फेंका, बेटे को उम्रकैद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *