राजनांदगांव : सूने मकान से 4 लाख की चोरी, इधर तीन दुकानों के ताले टूटे …

राजनांदगांव : सूने मकान से 4 लाख की चोरी, इधर तीन दुकानों के ताले टूटे …

राजनांदगांव/तुमड़ीबोड़ शहर के आर्शीर्वाद कालोनी में दिन दहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर 4 लाख की चोरी कर ली गई। इसमें डेढ़ लाख रुपए कैश और ढाई लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात श​िामल हैं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी आसानी से भाग निकले।

घटना शुक्रवार दोपहर की है। बसंतपुर पुलिस ने बताया​ कि बाल कल्याण समिति में कार्यरत कुल प्रकाश वादले शुक्रवार को ड्यूटी गए थे। उनकी पत्नी भी अपने आफिस गई हुई थी। शाम में जब दोनों लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ था। भीतर देखने पर सामान बिखरे पड़े थे, वहीं आलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपए कैश सहित सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर ली गई थी। शाम में ही दंपति ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। हालाकि आरोपी कैमरे में कैद नहीं हुए हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

पुलिस चौकी के सामने ही दुकानों के शटर उखाड़े इधर तुमड़ीबोड़ में पुलिस चौकी के ठीक सामने तीन दुकानों के शटर उखाड़कर चोरी कर ली गई। वारदात शुक्रवार – शनिवार दरमियानी रात के करीब 2.30 बजे हुई। शापिंग काम्पलेक्स में मौजूद गुरुकृपा मे​डिकल, देवांगन वाच और शिवम बोरवेल्स को दो चोरों ने निशाना बनाया है। एलबी नगर और उरईडबरी के दो दुकानों में भी इसी तरह की चोरी हुई है।

See also  राजनांदगांव : रस्सी खींच और कबड्डी ​में तारिणी की टीम जीती, जलेबी दौड़ में गोमती प्रथम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *