छुरिया | क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी के खिलाफ पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी अनुराग सोनवानी के निर्देशानुसार क्षेत्र में साइबर जागृति अभियान चलाया। इस दौरान छुरिया के सिन्हा कोचिंग सेंटर, कॉलेज, एक्सिस बैंक, पेट्रोल पंप सहित गोपालपुर, बजरंगपुर, भोलापुर, झालाटोला, बोईरडीह, तेंदूटोला, शिकारीमहका व किरगाहाटोला में लोगों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।
अभियान के दौरान थाना छुरिया के आरक्षक फुलेन्द्र राजपूत ने लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी से सावधान रहने की समझाइश दी। कहा कि अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें और अपना ओटीपी, पिन, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी एवं गोपनीय दस्तावेज किसी से साझा न करें। पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की अपील की। साइबर ठगी होने पर घबराने के बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।














Leave a Reply