राजनांदगांव : 42 कर्मचारियों का चयन करीब 4 साल बाद निरस्त…

राजनांदगांव : 42 कर्मचारियों का चयन करीब 4 साल बाद निरस्त…

अंबागढ़ चौकी | छत्तीसगढ़ के राज्य कर (जीएसटी) विभाग में लिपिक वर्ग से वाणिज्यिक कर निरीक्षक बनाए गए 42 कर्मचारियों का चयन करीब चार साल बाद निरस्त कर दिया गया है।

विभागीय जांच में 2021-22 की सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा की प्रक्रिया में कई गंभीर खामियां सामने आने के बाद इन कर्मचारियों को उनके मूल पद और मूल पदस्थापना पर वापस भेजने का आदेश जारी किया गया है।

मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने विधानसभा में प्रश्न, ध्यानाकर्षण और शून्यकाल के माध्यम से वाणिज्यिक कर निरीक्षक चयन परीक्षा की प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। मंडावी ने आरक्षण रोस्टर, अभ्यर्थियों की पूर्व पदस्थापना, परीक्षा के बाद की पदस्थापना और विभागीय जांच से संबंधित जानकारी सरकार से मांगी थी।

See also  CG : खैरागढ़ से कवर्धा तक मार्ग जर्जर, गड्ढे होने के कारण बढ़ रहे हादसे, स्कूली बच्चे भी परेशान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *