राजनांदगांव : बाघ ओझल, दहशत बरकरार, 6 गांवों में शाम होते ही थम जाती है आवाजाही …

राजनांदगांव : बाघ ओझल, दहशत बरकरार, 6 गांवों में शाम होते ही थम जाती है आवाजाही …

राजनांदगांव l औंधी इलाके में विचरण कर रहा बाघ ओझल हो गया है। हालांकि बाघ की दहशत अब भी 6 गांव में बरकरार है। जिन गांवों के आसपास बाघ देखा गया था वहां रात में आवाजाही थमी हुई है। फारेस्ट की टीम रात में पेट्रोलिंग भी कर रही है।

रेंजर प्रवीण दहारे ने बताया कि निगरानी के लिए ट्रैप कैमरा लगाया गया है। लेकिन बीते सप्ताह भर से बाघ कैमरे की जद में नहीं आया है। संभावना है कि बाघ घने जंगल की ओर लौट गया है। लेकिन वापस लौटने की आशंका के चलते मौजूदगी वाले गांवों व आसपास के हिस्सों में अब भी नाइट पेट्रोलिंग की जा रही है। वहीं ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। इधर बाघ के दहशत से दिन ढलने के बाद ग्रामीणों ने आवाजाही कम कर दी है। महिलाओं और बच्चों को खासकर शाम में नहीं ​निकलने दिया जा रहा है।

बाघ जिस हिस्से में विचरण कर रहा है। उस जंगल में हिरण काफी कम संख्या में मौजूद है। इससे बाघ को इस हिस्से के जंगल में शिकार के लिए जूझना पड़ सकता है। विभाग को आशंका है कि मवेशियों को शिकार बनाने के लिए बाघ दोबारा बसावट वाले हिस्से में पहुंच सकता है। इसे देखते हुए सावधानी बरती जा रही है।

See also  राजनांदगांव : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से राजकुमार बंजारे के घर रोशन हुआ आत्मनिर्भरता का उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *