– सांसद ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार पोस्टरों एवं प्रस्तुत भाषणों की सराहना की
– सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
राजनांदगांव । सांसद संतोष पाण्डेय सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत पीएम सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित मेरे सपनों का भारत-चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल हुए। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों में सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना के विकास के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने समाजसेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता एवं राष्ट्रनिर्माण से संबंधित संदेश प्रस्तुत 100 से अधिक बैनर एवं पोस्टर तैयार किए। साथ ही 50 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से सेवा के महत्व, समाज के प्रति अपने दायित्वों तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता, रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं सेवा भावना विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही।
सांसद संतोष पाण्डेय ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार पोस्टरों एवं प्रस्तुत भाषणों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवा का भाव ही एक सशक्त, संवेदनशील एवं विकसित समाज की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन निश्चित ही विद्यार्थियों में सेवा, नेतृत्व एवं सामाजिक चेतना के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर शीतल बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, एसएमडीसी अध्यक्ष कमलेश सूर्यवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।















Leave a Reply