राजनांदगांव : 200 दीपों से जगमगाया कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी – माह भर होगा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

राजनांदगांव : 200 दीपों से जगमगाया कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी - माह भर होगा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी परिसर में केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय प्रगतिशील कृषकों ने 200 से अधिक मिट्टी के दीपक प्रज्वलित कर देश सेवा का संकल्प लिया। कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक किसानों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देने के लिए ग्रामों में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए विशेष मृदा स्वास्थ्य कार्ड और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत प्रक्षेत्र परिसर एवं गोद लिए गांवों में बड़ी संख्या में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा। किसानों को मौसम आधारित कृषि सलाह एवं उन्नत वैज्ञानिक खेती की जानकारी देने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।

See also 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *