राजनांदगांव : सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत बाल हृदय रोग जांच शिविर का हुआ आयोजन – 107 बच्चों का किया गया हृदय रोग जांच

राजनांदगांव : सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत बाल हृदय रोग जांच शिविर का हुआ आयोजन - 107 बच्चों का किया गया हृदय रोग जांच

राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु के तहत सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल रायपुर द्वारा बाल हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित 107 बच्चों को पंजीयन किया गया। सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सभी बच्चों का जांच किया गया। जिसमें से 39 बच्चें हृदय रोग से ग्रसित पाये गये एवं 11 बच्चों का फॉलो-अप किया गया।


ज्ञातव्य है कि विगत वर्ष बाल हृदय रोग जांच शिविर में 146 बच्चों का पंजीयन किया गया था। जिसमें से 48 बच्चे हदय रोग से ग्रसित पाये गये थे। इनमें से 34 बच्चों का ईलाज हो गया है। शेष 14 बच्चों का ईलाज जारी है। शिविर में सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, कमल सिंह राजपूत, तरूण लहरमानी, राजा मखीजा, चिंटू सोनकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अधिष्ठाता डॉ. पंकज लुका, संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर, संयुक्त कलेक्टर लता उर्वशा, संयुक्त कलेक्टर शीतल बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, डॉ. पवन जेठानी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार, जिला डाटा प्रबंधक अखिलेश चोपड़ा, सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल के टीम से मुख्य बाल हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश साठे, ट्रस्ट अधिकारी एसजगदीश राव, चिकित्सा सेवाओं के समन्वयक डॉ. निखिल शुक्ला, स्टॉफ नर्स डिंपल, किरण वर्मा, फरजाना, बॉयोमेंडिकल इंजीनियर प्रदीप वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग एवं मेंडिकल कॉलेज टीम, विकासखण्ड की चिरायु टीम, जिला स्तरीय सलाहकार, सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

See also  CG : छत्तीसगढ़ की आदिवासी शौर्य गाथा से रूबरू हुआ उत्तराखंड का मीडिया प्रतिनिधिमंडल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *