राजनांदगांव : तीज महोत्सव में आज होगा सम्मान…

राजनांदगांव : तीज महोत्सव में आज होगा सम्मान…

राजनांदगांव | जिला साहू संघ की ओर से हरितालिका तीज महोत्सव-2026 के तहत रविवार को छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह और परिवार संस्कार कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

जिला साहू सदन बसंतपुर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होने वाले इस आयोजन में समाज की मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही परिवार में संस्कार, आपसी समन्वय और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर कार्यशाला में चर्चा होगी। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों के साथ महिला, युवा और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की सहभागिता रहेगी।

जिला साहू संघ के अध्यक्ष नोबेल साहू ने कहा कि हरितालिका तीज केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि परिवार और समाज को संस्कारों से जोड़ने का अवसर भी है। समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ नई पीढ़ी को संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ना संघ की प्राथमिकता है।

See also  43 साल पुराना महानदी जल विवाद सुलझेगा, CM साय बोले- छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच बनेगी सहमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *