राजनांदगांव : उधार वसूलने युवक को शटर बंद कर पीटा, 3 आरोपियों का निकाला जुलूस…

राजनांदगांव : उधार वसूलने युवक को शटर बंद कर पीटा, 3 आरोपियों का निकाला जुलूस…

राजनांदगांव , युवक को रास्ते से उठाकर दुकान में शटर बंद पीटने वाले पिता -पुत्र सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का शहर में जुलूस भी निकाला। पुलिस तीनों को पैदल ही कोर्ट ले गई। घटना शुक्रवार दोपहर में हुई थी।

ठेठवार पारा में रहने वाले सन्नी पंसारी ने सदर बाजार निवासी दीपक जैन और उसके बेटे सौरभ जैन से 3 लाख रुपए उधार लिया था। जिसे वह नियमित मासिक किस्त में वापस कर रहा था। दोपहर 1.30 बजे सन्नी हास्पिटल से घर लौट रहा था। तभी दीपक जैन, सौरभ जैन और करण साहू ने रास्ता रोककर उसे दुकान ले गया और शटर बंद कर मारपीट की।

मनमानी सूदखोरी के मामले बढ़ते जा रहे शहर में उधार देकर मनमाने ढंग से ब्याज वसूलने के मामले में बढ़ोतरी हो रही है। बगैर लाइसेंस के सुदखोरी धड़ल्ले से जारी है। पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं कुछ पीड़ितों ने सुसाइड भी कर लिया है। सुदखोरों ने कई किसानों और जरुरतमंदों की जमीन भी हड़पी है।

See also  CG : सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मेरे सपनो का भारत कार्यक्रम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *