CG : फल व्यापारी के घर चोरी ताला तोड़कर 1 लाख रुपए कैश ले गए चोर…

CG : फल व्यापारी के घर चोरी ताला तोड़कर 1 लाख रुपए कैश ले गए चोर…

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 5 में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने फल दुकान संचालक के सूने घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़ दिया और घर के अंदर रखे करीब 1 लाख रुपए नकद चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य दुकान गए हुए थे। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरों तक पहुंचने के लिए अन्य सुराग जुटा रही है।

दुकान जाने के दौरान हुई चोरी जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 5 निवासी सत्येंद्र गुप्ता फल का व्यवसाय करते हैं। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे वह अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर चांदो चौक स्थित अपनी फल दुकान पर चले गए थे। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य करीब एक घंटे तक घर से बाहर थे। इसी दौरान घर को सूना देखकर अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने घर के अंदर रखे सामान की तलाशी ली और वहां रखे करीब 1 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए। घर लौटने पर सामने आई घटना सत्येंद्र गुप्ता और परिवार के सदस्य रात करीब 7:25 बजे जब घर वापस पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। यह देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई। जब वे घर के अंदर गए तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। घर की जांच करने पर नकद राशि गायब मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।

See also  CG : एक दिवसीय ऑनलाइन रिफ्रेशर एवं N-STEP प्रशिक्षण आयोजित…

पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घर के आसपास की स्थिति की जांच की और चोरी से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग जुटाने का प्रयास किया। पुलिस आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय इलाके में कौन-कौन लोग मौजूद थे और किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि तो नहीं देखी गई। चोरी की घटना के बाद वार्ड के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। वहीं पुलिस ने जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने और आरोपियों तक पहुंचने की बात कही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *