CG : भिलाई में दुर्लभ बॉम्बे ब्लड ग्रुप का रक्तदान …

CG : भिलाई में दुर्लभ बॉम्बे ब्लड ग्रुप का रक्तदान …

भिलाई | भिलाई के सन्ना ब्लड बैंक में दुर्लभ बॉम्बे ब्लड ग्रुप का रक्तदान कराया गया। नांदेड़, महाराष्ट्र से आए रक्तमित्र माधव स्वर्णकार ने आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती मरीज की जरूरत के लिए रक्तदान किया। संस्था से जुड़े लोगों के अनुसार, माधव अब तक 75 बार रक्तदान कर चुके हैं, जिनमें 69 बार होल ब्लड और 6 बार सिंगल डोनर प्लेटलेट्स डोनेशन शामिल है। इससे पहले रायपुर के अपना ब्लड सेंटर में भी एक आपात स्थिति में उनके रक्तदान से एक मरीज को मदद मिल चुकी है। रक्तदान प्रक्रिया के दौरान बॉम्बे ब्लड ग्रुप छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष अंतरा गोवर्धन, रेड ड्रॉप के संयोजक सूरज साहू, सन्ना ब्लड प्रमुख नरोत्तम वर्मा और रूपनारायण ब्लड बैंक के सीईओ डॉ. हरजिंदर सिंह उपस्थित रहे। रक्तदान के बाद माधव स्वर्णकार को सम्मानित किया गया।

See also  मोहला : सेवा संकल्प अभियान : मूकादाह में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *