उपरवाह l ग्राम पंचायत उपरवाह में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान में पंचायत स्तर पर आशीर्वाद के दीये जलाकर अभियान की शुरूआत की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भवन, अटल मंच, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर, बाजार चौक, सामुदायिक भवन आंगनबाड़ी केंद्र, व्यवसायिक परिसर में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। कार्यक्रम में बाजार होने के कारण अच्छा खासा माहौल रहा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेवा और संकल्प के संदेश के साथ दीप जलाए।
कार्यक्रम में सरपंच पुनीता साहू, माध्यमिक शाला के एसएमसी अध्यक्ष व भाजपा तिलई मंडल के मंत्री ईश्वर साहू, पत्रकार डोमार साहू, उपाध्यक्ष राजकुमारी साहू, सरोज साहू,पंच सरोज साहू, सचिव गीतेश साहू, पंच सीताराम यादव, हेमलता साहू, पुकनाथ साहू, सुखेन्द्र साहू, मोनिका धनकर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, जागेश्वर साहू, खिलावन साहू व ग्रामीणों ने आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में सहयोग किया। सेवा संकल्प अभियान पर स्वच्छता ही सेवा का संकल्प लिया और 17 से 2 अक्टूबर तक अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
आकर्षक रंगोली भी बनाई गई: ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम को उत्सव का रूप दिया। इसी प्रकार क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघेरा, तुमड़ीलेवा, तिलई, परसबोड, कलडबरी, जराही, बोइरडीह, भाठागांव, हरडुवा, सलोनी, गिधवा, बरबसपुर, खैरझिटी, पदुमतरा, कांकेतरा, डुमरडीह खुर्द, मुड़पार, गोपालपुर, चारभाठा, जोरातराई में सरपंचों, सचिवों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के ने उत्साह के साथ आयोजन में उपस्थिति दर्ज कराई। गांव में लोगों ने अपने-अपने घरों के मुख्य दरवाजे के पास पांच-पांच दीये प्रज्ज्वलित किया। आंगन में, स्कूल परिसर आदि जगहों में आकर्षक रंगोली बनाई।














Leave a Reply