राजनांदगांव : मां पाताल भैरवी मंदिर पहुंच मार्ग संवरेगा, 16 लाख मंजूर…

राजनांदगांव : मां पाताल भैरवी मंदिर पहुंच मार्ग संवरेगा, 16 लाख मंजूर…

राजनांदगांव | वार्ड क्रमांक 45 के प्रसिद्ध धार्मिक एवं आस्था के केंद्र मां पाताल भैरवी मंदिर के पहुंच मार्ग के विकास के लिए 16 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह जी के प्रयासों से प्राप्त हुई है।

वार्ड क्रमांक 45 के पार्षद दुरेंद्र साहू ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए डॉ. रमन सिंह जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मां पाताल भैरवी मंदिर क्षेत्र की आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। पहुंच मार्ग का विकास श्रद्धालुओं की सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

See also  मोहला : सेवा संकल्प अभियान : मूकादाह में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *