राजनांदगांव : शिक्षा ही समाज की उन्नति, समानता व आत्मनिर्भरता की मजबूत कड़ी है…

राजनांदगांव : शिक्षा ही समाज की उन्नति, समानता व आत्मनिर्भरता की मजबूत कड़ी है…

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज रायपुर के द्वारा दुर्ग में आयोजित आमसभा व शिक्षक सम्मान समारोह सामाजिक एकता के साथ हुआ। 55 शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 लोगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. टांडेकर ने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक शिल्पकार हैं। वे ज्ञान, संस्कार और आत्मविश्वास की ज्योति जलाकर नई पीढ़ी को सशक्त बनाते हैं। शिक्षा ही समाज की उन्नति, समानता, आत्मनिर्भरता, सामाजिक जागरूकता की मजबूत कड़ी है।

संत शिरोमणि गुरु रविदास के विचार भी हमें शिक्षा, समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाते हैं। आयोजन पर छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज रायपुर के प्रदेश उपाध्यक्ष बालाराम कोलते ने हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पीआर रामेकर, प्रदेश संरक्षक नेतराम भाडेकर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के एल सोनवानी, प्रदेश संरक्षक डॉ. एसआर कन्नौजे, प्रदेश संरक्षक डॉ. एमकेएस गजेन्द्र, क्षेत्रीय महिला कार्यकारी अध्यक्ष आशा मंगेट, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. केएल टांडेकर, प्रदेश सदस्य पीआर झाड़ें, प्रदेश उपाध्यक्ष बालाराम कोलते, प्रदेश मीडिया प्रभारी आस कुमार कन्नौजे तथा जिला अध्यक्ष दुर्ग विजय मालपूरे उपस्थित थे।

See also  CG : बेमेतरा जिले में सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 28.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *