CG : जेल में मुलाकात के दौरान बनाया VIDEO, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप …

CG : जेल में मुलाकात के दौरान बनाया VIDEO, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप …

बिलासपुर: बिलासपुर सेंट्रल जेल एक बार फिर विवादों में है। जेल के अंदर बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो बंदियों से मुलाकात के दौरान बनाया गया है। जिसके बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और मुलाकातियों की जांच पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, बंदियों से मुलाकात के लिए पहुंचे लोगों ने जेल परिसर के अंदर वीडियो बनाया, इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। खास बात ये है कि सेंट्रल जेल से इस तरह के वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं। इससे पहले जेल के अंदर एक कैदी के मोबाइल पर बात करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। वहीं, करीब एक साल में 6 कैदियों की मौत भी जेल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े कर चुकी है हालांकि जेल प्रबंधन का कहना है कि सुरक्षा जांच के बावजूद कुछ लोग छिपाकर मोबाइल अंदर ले जाते हैं, भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी।

See also  CG : सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी- चेकडेम ने बदली गांव की तस्वीर, खेती को मिला सिंचाई का सहारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *