राजनांदगांव : “सफाई में लापरवाही हुई तो वेतन काटा जाएगा, सुधार नहीं हुआ तो नौकरी जाएगी’…

राजनांदगांव : "सफाई में लापरवाही हुई तो वेतन काटा जाएगा, सुधार नहीं हुआ तो नौकरी जाएगी'…

अंबागढ़ चौकी , नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने सफाई कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों की बैठक लेकर चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि सफाई नगर की मूलभूत सेवा है, इसमें लापरवाही या अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगी। बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने या काम में लापरवाही मिलने पर पहले एक दिन का वेतन काटा जाएगा। दोबारा गलती हुई तो वेतन रोक दिया जाएगा। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो बर्खास्तगी की कार्रवाई होगी।

बैठक में कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों से उनकी समस्याएं भी जानी गईं। संसाधनों की कमी और काम के दौरान आने वाली दिक्कतों को जल्द दूर करने के निर्देश सीएमओ और उपयंत्री को दिए गए। अध्यक्ष मानिकपुरी ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर कर्मचारी सीधे उन्हें जानकारी दे सकते हैं। बैठक में पीआईयू रविन्द्र साहू, सफाई दरोगा लोकेश सलामे, सफाई शाखा के प्रभारी रामसाय पटेल, पीर खान, मुकेश पटेल, सुलोचना कोमरे, नेतकुमारी, बलराम निशाद, शेरसिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदिया व सफाई शाखा के कर्मचारी उपस्थित थे।

खराब वाहन ही अब सफाई का सहारा: सफाई शाखा के वाहन चालकों ने नए वाहन खरीदने की मांग रखी। इस पर अध्यक्ष ने निकाय की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए नए वाहन खरीदने के बजाय गैरेज में खराब पड़े चारपहिया वाहनों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इन वाहनों का नियमित उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।

मी​ि​टंग की खास बातें {लापरवाही पर पहले एक दिन का वेतन कटेगा { दोहराव पर वेतन रोका जाएगा { सुधार नहीं होने पर बर्खास्तगी { खराब सफाई वाहन होंगे दुरुस्त { स्वच्छता दीदियों के वार्ड प्रभार बदलेंगे { छह-छह दीदियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

See also  नारंगी बैराज परियोजना के सर्वेक्षण कार्य के लिए 4.82 करोड़ रुपये स्वीकृत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *