राजनांदगांव : सेवा सेतु शिविर में हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से किया गया लाभान्वित…

राजनांदगांव : सेवा सेतु शिविर में हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से किया गया लाभान्वित…

हितग्राहियों को श्रम कार्ड, आवास की चाबी एवं प्रमाण पत्र वितरित

राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार के तहत आज जनपद पंचायत डोंगरगांव में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत एवं नगर पालिका परिषद डोंगरगांव द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित शिविर में विकासखंड की 76 ग्राम पंचायतों सहित नगर पालिका क्षेत्र के नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि एवं हितग्राही शामिल हुए। शिविर में नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोडऩा और प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया।

शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पांच नौनिहालों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा पांच वरिष्ठ नागरिकों का श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। श्रम विभाग द्वारा छह पंजीकृत हितग्राहियों को श्रम कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत स्वप्रेरणा से अपने घरों में सोलर कनेक्शन स्थापित कराने वाले चार हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत निर्धारित समय-सीमा में पक्के आवास पूर्ण करने वाले छह हितग्राहियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन बिहान दीदियों को सम्मान पत्र दिया गया। राजस्व विभाग द्वारा एक हितग्राही को स्थायी निवास प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा एक हितग्राही का आधार कार्ड अद्यतन कर वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाईयां एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

See also  CG : प्रेमिका के फोन पर दूसरे से बात करने का शक, घर में घुसकर चाकू से हमला …

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष रंजीता पड़ौती, उपाध्यक्ष मनीष कुमार साहू, जिला पंचायत सभापति जागृति चुन्नी यदु एवं गोपाल भुआर्य, जनपद पंचायत सभापति जया साहू, जनपद सदस्य द्वारिका दास टंडन, नगर पालिका उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता, तहसीलदार डोंगरगांव कमल किशोर साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव रोशनी भगत टोप्पो, वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी ओपी जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच, गणमान्य नागरिक एवं हितग्राही उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *