CG : बस्तर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ का भव्य आयोजन …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

महतारी वंदन योजना की राशि से बेहतर पोषण सुनिश्चित करने वाली 684 माताएं ‘पोषण शक्ति सम्मान’ से सम्मानित

जगदलपुर : बस्तर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का प्रभावी आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 1 अक्टूबर 2026 को जिले की सभी 9 बाल विकास परियोजनाओं के अधीन आने वाले 314 आंगनबाड़ी केंद्रों में इस विशेष कार्यक्रम की व्यापक गूंज देखने को मिली। इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण वे सजग माताएं रहीं, जिन्होंने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता का सदुपयोग अपने और अपने नौनिहालों के बेहतर पोषण पर किया है, ऐसी जागरूक माताओं को मंच पर विशेष रूप से पोषण शक्ति सम्मान से नवाजा गया।  

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य और पोषण को लेकर समुदाय में व्यापक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गर्भवती माताओं, महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही पोषण थाली और स्थानीय पौष्टिक व्यंजनों को तैयार करने की विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया, जिससे दैनिक आहार में पोषक तत्वों की महत्ता को रेखांकित किया जा सके। आयोजन में सामाजिक समरसता और सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए सामुदायिक न्योता भोज के साथ-साथ महिलाओं के लिए मेहंदी, रंगोली और बच्चों के लिए स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता जैसी रोचक गतिविधियों का भी संचालन हुआ।  

गुरूवार को इस पूरे अभियान में समुदाय की उल्लेखनीय भागीदारी दर्ज की गई और जिले के 314 आंगनबाड़ी केंद्रों में कुल 4,829 महिलाएं, 4,326 बच्चे, 1,760 पुरुष, 387 अतिथि और 377 वक्ता उपस्थित रहे, जहाँ जनसमुदाय के बीच विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 684 लोगों को सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित यह पहल जमीनी स्तर पर कुपोषण के विरुद्ध जनजागरूकता का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरी है।

See also  Rajnandgaon : डोंगरगढ़-मुरमुंदा रोड पर भीषण हादसा, टक्कर के बाद कार और स्कूटी जलकर खाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *