CG : गांधी जयंती : कलेक्टर आकाश छिकारा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने बापू को अर्पित किए श्रद्धा सुमन …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

जगदलपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित गांधी उद्यान में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर कलेक्टर आकाश छिकारा सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सीपी बघेल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री हीरा गवर्ना और कृष्ण कुमार जायसवाल सहित कलेक्टोरेट के समस्त अधिकारी व कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेणे कहिए का पाठ किया, जिससे संपूर्ण वातावरण देशभक्ति, सादगी और शांति के भाव से सराबोर हो उठा।

इस अवसर पर कलेक्टर आकाश छिकारा ने स्वतंत्रता संग्राम में बापू के अतुलनीय योगदान को याद किया और कहा कि उनके विचार एवं आदर्श आज के दौर में भी वैश्विक स्तर से लेकर हमारी दैनिक दिनचर्या तक पूरी तरह प्रासंगिक हैं। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से गांधीजी की आत्मकथा सत्य के प्रयोग पढ़ने का आग्रह करते हुए कहा कि बापू के जीवन का प्रत्येक अध्याय और प्रसंग हमें एक आदर्श नागरिक बनने तथा विकसित राष्ट्र के निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान देने की निरंतर प्रेरणा देता है।

See also  CG : अवैध परिवहन का खुलासा, 7 ड्रम डीजल के साथ आरोपी गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *