राजनांदगांव : महोत्सव का आगाज आज से होगा, तैयारी…

राजनांदगांव | अग्रवाल समाज के अधिष्ठाता देव भगवान अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव की शुरुआत 4 अक्टूबर से होगी। अग्रसेन भवन में 11 अक्टूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

समारोह के मुख्य अतिथि नरेंद्र गोयल सुबह 10 बजे अग्र ध्वजा फहराकर महोत्सव का आधिकारिक शुभारंभ करेंगे। ध्वजारोहण के उपरांत भगवान अग्रसेन की विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती की जाएगी।

महोत्सव अग्रवाल सभा, नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित होगा। जिसमें प्रतिदिन सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। आठ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में सभी वर्ग जुटेंगे।

See also  सारंगढ़ में मानव श्रृंखला और नुक्कड़ नाटक के जरिए गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *