राजनांदगांव : सीबीएसई नेशनल आर्चरी गेम में सृष्टि चौरसिया ने जीता रजत पदक…

राजनांदगांव : सीबीएसई नेशनल आर्चरी गेम में सृष्टि चौरसिया ने जीता रजत पदक…

राजनांदगांव , राजनांदगांव की युवा तीरंदाज सृष्टि चौरसिया ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि हासिल की है। पानीपत में आयोजित सीबीएसई नेशनल गेम्स 2026-27 में सृष्टि ने रजत पदक जीता। समिति के प्रदेश संयोजक अंशुल कसार ने बताया कि सृष्टि रंजीत चौरसिया और महिला आरक्षक चौरसिया की बेटी हैं। सृष्टि डीपीएस स्कूल राजनांदगांव की छात्रा हैं।

सृष्टि राजनांदगांव जिला पुलिस विभाग की राह तीरंदाजी अकादमी, पुलिस लाइन में नियमित प्रशिक्षण लेती हैं। समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यम मिश्रा ने बताया कि सृष्टि इससे पहले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं। लगातार दूसरे साल राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना उनकी मेहनत, अनुशासन, अभ्यास का प्रमाण है।

स्वास्तिक जन समर्पण सेवा समिति के अंशुल कसार, सत्यम मिश्रा, मोहित यादव, सारंग ताम्रकार, अविरल मिश्रा, प्रभात टेम्बेकर, शुभम नाविक सृष्टि से मिलने उनके निवास पहुंचे। टीम ने प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सृष्टि का हौसला बढ़ाया।

See also  CG : शौच के लिए निकले बुजुर्ग पर हाथियों का हमला, पसली टूटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *