CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत छह महिला कृषक सम्मानित …

CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत छह महिला कृषक सम्मानित …

कोरबा । कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को सम्मानित किया गया। इन कृषकों ने विगत वर्षों में योजना के तहत फसल बीमा कराकर इसका लाभ प्राप्त किया है। उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित किट प्रदान की गई। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष घोषित किया है। इसका उद्देश्य वैश्विक कृषि में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देना है। महिला किसान फसल उत्पादन, पशुपालन, कृषि वानिकी, मत्स्य पालन, बागवानी, कटाई पूर्व गतिविधियों, कटाई के बाद प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन सहित कृषि क्षेत्र के विभिन्न कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। इसी क्रम में जिले की महिला किसानों के कृषि क्षेत्र में योगदान को सम्मान देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के सहायक संचालक कृषि, योजना के शाखा प्रभारी तथा क्रियान्वयन एजेंसी ।प्ब् के जिला एवं विकासखंड स्तरीय समन्वयक उपस्थित रहे।

See also  राजनांदगांव : नवरात्र पर महंगाई की मार: घी 30 और तेल 10 रुपए तक महंगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *