राजनांदगांव : गौरीनगर अंडरपास से 24 घंटे में पानी निकासी का लक्ष्य…

राजनांदगांव : गौरीनगर अंडरपास से 24 घंटे में पानी निकासी का लक्ष्य...

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं रेलवे के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ हुई बैठक के तत्काल बाद जिला प्रशासन द्वारा जनता से जुड़े रेलवे कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। बैठक में उठाए गए मुद्दों पर संबंधित विभागों को सक्रिय करते हुए कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका निगम राजनांदगांव के गौरीनगर अंडरपास में बारिश के बाद जमा पानी की निकासी का कार्य तत्काल तेज कर दिया गया है।

जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा संबंधित अधोसंरचना संस्थानों के सहयोग से जल निकासी के लिए आवश्यक संसाधन और मशीनरी लगाई गई है। पानी की निकासी की प्रक्रिया को तेज गति से संचालित किया जा रहा है ताकि आगामी 24 घंटे में पानी की निकासी पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। अंडरपास से पानी निकलने के बाद रेलवे द्वारा वहां किए जाने वाले आगामी कार्यों को प्रारंभ करने में सुविधा होगी।

बाकल ओवरब्रिज की सर्विस लेन का निर्माण भी जल्द

बैठक के बाद बाकल में निर्मित ओवरब्रिज की सर्विस लेन के निर्माण कार्य को भी रेलवे द्वारा प्रारंभ किया जाना बताया गया है। सर्विस लेन के निर्माण से क्षेत्र के किसानों के साथ-साथ आसपास के किसानों को आवागमन में महत्वपूर्ण सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से किसानों को कृषि कार्यों के दौरान आवागमन तथा कृषि उपज के परिवहन में सुविधा प्राप्त होगी।

इससे क्षेत्र में आवागमन व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद है। विधानसभा अध्यक्ष की पहल के बाद जिला प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई शुरू करते हुए लंबित एवं जनहित से जुड़े कार्यों को गति दी जा रही है, ताकि संबंधित विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।

See also  राजनांदगांव : गरबा-डांडिया में धार्मिक मर्यादाओं का हो पालन, हिंदू मंच ने कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *