राजनांदगांव : टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की पहल, ‘जोश टीम’ का हुआ वर्चुअल शुभारंभ…

राजनांदगांव : टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की पहल, ‘जोश टीम’ का हुआ वर्चुअल शुभारंभ...

राजनांदगांव । केन्द्रीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जेपी नड्डा द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर जोश टीम (जॉइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ) का वर्चुअल शुभारंभ नई दिल्ली से किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कलेक्टोरेट सभाकक्ष राजनांदगांव से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े।

कार्यक्रम में टीबी मुक्त पंचायत भाठागांव, सुंदरा, नवागांव, तुमडीलेवा, जंगलपुर, कोटासरार के संरपचों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदाय सम्मानित किया गया। 6 टीबी मरीजों को निक्षय मित्र के तहत फूड बास्केट वितरित किया गया। टीबी मरीजों हेतु निक्षय मित्र बनकर पोषण आहार वितरण करने वाले एनजीओ सृजन सामाजिक संस्था के शरद श्रीवास्तव, आईबी ग्रुप की सीएसआर पहल को 130 निक्षय मित्र बनाये जाने पर तथा जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष अतुल जैन को निक्षय मित्र सम्मान पत्र प्रदाय किया गया। कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत की प्रतिज्ञा ली गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जोश टीम द्वारा समुदाय की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से टीबी की शीघ्र पहचान, जांच, उपचार एवं उपचार पूर्णता को प्रभावी बनाना, टीबी के संभावित मरीजों को घर एवं समुदाय स्तर पर चिन्हित कर शीघ्र जांच एवं उपचार से जोडऩा, उपचार के दौरान मरीजों को आवश्यक सहयोग एवं फालो-अप प्रदान करना, टीबी मरीजों हेतु नये निक्षय मित्र बनाने में सहयोग करना एवं टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण करने में सहयोग किया जाएगा। टीबी मुक्त भारत अभियान में जोशी की टीम, एनसीसी कैडेट तथा माई भारत वालेंटियर निर्धारित रूट चार्ट एवं लक्ष्य अनुरूप पायलट ग्राम डोंगरगांव विकासखंड के करमतरा, राजनांदगांव विकासखंड के खैरझिटी एवं बुन्देलीकला, छुरिया विकासखंड के मासुल, डोंगरगढ़ विकासखंड के मुसराकला में टीबी उन्मुलन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार एवं नुक्कड नाटक द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जाएगी।

See also  सरगुजा की जीवनदायिनी श्याम घुनघुट्टा परियोजना बनी अन्नदाताओं का सहारा, 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा सिंचाई का पानी

कार्यक्रम में सभापति शीला टाकेश सिन्हा, संयुक्त कलेक्टर शीतल बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, उपसंचालक पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, जिला आयुर्वेद अधिकारी, जिला क्षय अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला युथ ऑफिसर तथा एनसीसी के कैडेटे, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं माई भारत वालेंटियर और जोश की टीम उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *