CG : जांच करने पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया …

CG : जांच करने पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया …

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कनकी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब निर्माण कार्यों में गड़बड़ी की जांच करने पहुंची प्रशासनिक बना लिया। प्रशासनिक टीम को कुछ ग्रामीणों ने बंधक बनाए जाने की खबर मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन हरकत में आया। उरगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच टीम को सकुशल छुड़ाया। अब आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कनकी में कराए गए विभिन्न निर्माण कार्यों में अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन और कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत करतला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश पर एक जांच दल का गठन किया गया था। इस जांच टीम में करारोपण अधिकारी सहित अन्य सदस्य शामिल थे, जो शुक्रवार को शिकायतों की जमीनी पड़ताल करने ग्राम कनकी पहुंचे हुए थे।

जांच प्रक्रिया के दौरान ही कुछ ग्रामीण उग्र हो गए और मौके पर ही जांच रिपोर्ट तत्काल सौंपने की मांग पर अड़ गए। अधिकारियों द्वारा नियमानुसार रिपोर्ट तैयार करने की बात कहे जाने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते ग्रामीणों ने जांच अधिकारियों को घेर लिया, उन्हें बंधक बना लिया और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की सूचना तुरंत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और उरगा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने उग्र ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और बंधक बनाए गए अधिकारियों तथा जांच टीम को सकुशल उरगा थाने लेकर आए। थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि जांच अधिकारियों की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर रही है।

See also  CG शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, दिव्यांग अभ्यर्थियों के आरक्षण में कमी पर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *