राजनांदगांव : चैतन्य देवियों की झांकी का भव्य शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु…

राजनांदगांव : चैतन्य देवियों की झांकी का भव्य शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु...

राजनांदगांव | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजनांदगांव ने ज्ञान मानसरोवर में नवरात्र पर चैतन्य देवियों की झांकी लगाई है। झांकी का शुभारंभ 11 अक्टूबर को हो चुका है। झांकी में चैतन्य देवियों के रूप में मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां संतोषी, मां लक्ष्मी, मां काली, मां जगदम्बा, मां उमा के दर्शन होंगे। यह झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी।

राजयोग साधना में रत ब्रह्माकुमारी बहनें ही अलग-अलग देवी स्वरूप में विराजमान होती हैं। वे जड़ मूर्ति जैसी प्रतीत होती हैं। सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा ने बताया कि झांकी रोज शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक दर्शन के लिए खुली रहेगी। झांकी 19 अक्टूबर तक चलेगी। धर्मप्रेमी इसका लाभ ले सकेंगे। चैतन्य स्वरूपों के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर सकेंगे।

See also  CG : घर लौट रहे थे माता-पिता और बेटा, रास्ते में हुए हादसे ने छीन ली तीनों की जिंदगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *