राजनांदगांव : मिनी स्टेडियम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 13 खिलाड़ियों का चयन…

राजनांदगांव : मिनी स्टेडियम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 13 खिलाड़ियों का चयन...

राजनांदगांव , नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए सुंदरा के मिनी स्टेडियम में ट्रायल हुआ। उद्घाटन पर राजनांदगांव शिक्षा मंडल के अध्यक्ष सुरेश एच लाल, जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष विवेक शुक्ला, वीर हनुमान पुरस्कार से सम्मानित एनआईएस कोच सुदर्शन सिंह मौजूद रहे। ट्रायल में जिलेभर से 165 बालक- बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

ट्रायल के बाद राजनांदगांव जिला एथलेटिक संघ ने 13 खिलाड़ियों का चयन किया। राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर-14 बालक ट्रायथलॉन ए में भावेश साहू, ट्रायथलॉन बी में सागर बंजारे, ट्रायथलॉन सी में लालाराम यादव, अंडर-14 बालिका ट्रायथलॉन ए में अर्चना, ट्रायथलॉन बी में जोया खान, ट्रायथलॉन सी में रजत निषाद का चयन हुआ।

अंडर-16 बालक वर्ग में पैंथलन में पंकज ध्रुवंशी, अंडर-16 बालिका वर्ग में दिशा यादव, कृष्णा कुंजाम का चयन ऊंची कूद, भाला फेंक में हुआ। खिलेश्वर का चयन 80 मीटर दौड़, लंबी कूद में हुआ। आसिफ रजा हरदी का चयन 60 मीटर, 600 मीटर, गोला फेंक में हुआ। बालिका वर्ग में भूमिका निषाद का चयन 600 मीटर, 80 मीटर में हुआ। प्रिया वर्मा का चयन 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक में हुआ। सभी खिलाड़ी 12 नवंबर को हैदराबाद रवाना होंगे। कोच अनिल साहू रहेंगे। कामता प्रसाद यादव छत्तीसगढ़ पुलिस भी टीम के साथ रहेंगे। यह जानकारी जिला एथलेटिक संघ के महासचिव रणविजय प्रताप सिंह ने दी।

See also  उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 78.51 लाख रुपए के दो सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *