CG : घर लौट रही थी छात्रा, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार में मातम …

CG : कोण्डागांव सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत…

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार 11वीं की छात्रा की मौत हो गई है। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। साथ ही घटना की जांच शुरु कर दी है। यह हादसा चकरभाठा थाना क्षेत्र में हुआ है। मृतका की पहचान जान्हवी सी. भूषण (16) के रूप में हुई है, जो कि एलसीआईटी स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि जान्हवी ट्यूशन से स्कूटी पर घर लौट रही थी। इसी दौरान बोदरी मोड़ के पास ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में जान्हवी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक यू-टर्न लेकर वाहन सहित फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इधर परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

See also  CG NEWS: रसोइया पर गर्म खाना फेंका, गार्ड को कमरे में बंद कर 6 अपचारी बालक फरार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *