राजनांदगांव : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मंजू पटेल को मिला आर्थिक लाभ…

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मंजू पटेल को मिला आर्थिक लाभ...

बेटी के भविष्य के लिए खोला सुकन्या समृद्धि खाता

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं आर्थिक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित शर्तों के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिससे वे मातृत्व के दौरान अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ परिवार के बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकें। इसी कड़ी में डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम मचानपार निवासी मंजू पटेल ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता का उपयोग अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए किया है।

मंजू पटेल ने प्राप्त राशि से अपनी बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया है। उनका यह कदम बेटी की शिक्षा एवं भविष्य की आवश्यकताओं के लिए बचत करने की सकारात्मक पहल है। मंजू पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्राप्त राशि को तत्काल खर्च करने के बजाय अपनी बेटी के भविष्य के लिए सुरक्षित रखने का निर्णय लिया। सुकन्या समृद्धि खाते के माध्यम से बेटी के भविष्य के लिए नियमित बचत की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। मंजू पटेल ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मिले आर्थिक लाभ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु भैया को धन्यवाद दिया है।

See also  दुर्ग में दिव्यांगता आकलन शिविर आयोजित, 11 बच्चों को UDID कार्ड के लिए मिला प्रमाणन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *