राजनांदगांव : सत्संग के प्रति अटूट आस्था, दूरी भी नहीं बनी श्रद्धालुओं की राह में बाधा…

राजनांदगांव : सत्संग के प्रति अटूट आस्था, दूरी भी नहीं बनी श्रद्धालुओं की राह में बाधा...

राजनांदगांव , राजनांदगांव के एक सिख परिवार ने दो माह पहले अगस्त में ही नए घर में शिफ्ट होकर नई जिंदगी की शुरुआत की थी। परिवार में खुशियां थीं, साथ रहने और आगे बढ़ने के सपने थे। लेकिन मंगलवार सुबह झारखंड में हुए भीषण सड़क हादसे ने सब कुछ उजाड़ दिया।

टाटानगर में होने वाले राधास्वामी सत्संग में शामिल होने के लिए निकले परिवार की कार की पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मां अमृत कौर (45) और उनकी दो बेटियों अमनदीप कौर (15) व गुर सिमरन कौर (11) की मौत हो गई। परिवार के मुखिया प्रदीप सिंह (57) और छह साल की बेटी हरमन कौर गंभीर हैं। कार में सवार नौ माह का बच्चा सुरक्षित बच गया। राजनांदगांव. शहर में सिख परिवार का नया घर।

प्रदीप के भाई राजबिंदर सिंह ने बताया कि परिवार की सत्संग के प्रति गहरी आस्था थी। राजनांदगांव से टाटानगर की लंबी दूरी होने के बावजूद परिवार सत्संग सुनने सड़क मार्ग से ही निकले। पहले भी कई सत्संग जिनकी दूरी 700 किमी तक रहती थी, वहां भी यह परिवार बाई रोड ही जाता था। गाड़ी भी प्रदीप चलाते थे। इस बार भी मंगलवार को होने वाले राधास्वामी सत्संग में शामिल होने के लिए सभी कार से रवाना हुए थे। किसी ने नहीं सोचा था कि सत्संग के लिए शुरू हुआ यह सफर परिवार के लिए जिंदगी का सबसे दर्दनाक सफर बन जाएगा। एक ही हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं।

See also  आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *