राजनांदगांव : बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से दीपिका साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार …

राजनांदगांव : बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से दीपिका साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार …

आवास निर्माण के मिली 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता

राजनांदगांव । हाथकरघा विभाग द्वारा संचालित बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना बुनकर परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने तथा उनके पारंपरिक व्यवसाय को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना अंतर्गत आवासविहीन बुनकरों तथा कच्चे एवं छोटे मकानों में रहने वाले बुनकरों को आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इससे बुनकर परिवारों को बेहतर आवासीय सुविधा के साथ अपने कार्य के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है।

डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम भोथली निवासी दीपिका साहू महिला शक्ति बुनकर भोथली समूह की सदस्य है। उन्हें बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने प्राप्त सहायता राशि से अपने घर का निर्माण कराया और अपने पक्के मकान का सपना साकार किया।

दीपिका साहू ने बताया कि बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता उनके लिए बहुत उपयोगी साबित हुई है। पक्का एवं सुरक्षित आवास मिलने से परिवार को बेहतर सुविधा मिली है। इसके साथ ही बुनकरी कार्य से जुड़कर अपनी आजीविका को आगे बढ़ा रही हैं। पक्का घर बन जाने से बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से बुनकर परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ पारंपरिक बुनकरी व्यवसाय को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। दीपिका साहू ने बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना के तहत आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

See also  आईआईएम रायपुर में पंजीयन विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *