राजनांदगांव , जिला अस्पताल में पांच बेड की कैंसर केयर यूनिट का शुभारंभ किया गया है। कैंसर के मरीजों को कीमोथैरेपी की सुविधा मिलेगी। इसका प्रशिक्षण लेकर लौटे डॉक्टर सेवा देंगे। इलाज और कीमोथैरेपी कराने दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आईसीसीयू के पास 5 बेड के यूनिट खोली गई है। यह जिले के कैंसर मरीजों को राहत देने वाली खबर है। अब दवा पहुंचने के साथ यूनिट का शुभारंभ कर दिया गया है।सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद ने बताया चार डॉक्टरों ने रायपुर से कीमोथैरेपी का प्रशिक्षण लिया है।
कैंसर पीडितों को कीमोथेरेपी कराने दूसरे शहरों में जाकर राशि खर्च नहीं करनी पड़ेगी। माह भर की दवा को स्टॉक किया गया है। वर्तमान में बालकों, मित्तल एवं मेकाहारा में कीमोथैरेपी की सुविधा है।














Leave a Reply