राजनांदगांव , महावीर स्मार्ट सिटी कॉलोनी में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गरबा उत्सव की धूम मची हुई है। महावीर स्मार्ट सिटी गरबा उत्सव समिति के तत्वावधान में कॉलोनी के टर्फ मैदान में 15 से 19 अक्टूबर तक आयोजित उत्सव में हर शाम महिला, पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुति दे रहे हैं।
आयोजन में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी शामिल होकर उत्साह के साथ मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। रंग-बिरंगे परिधानों और संगीत की धुन पर सजे गरबा मैदान ने पूरे परिसर को उत्सवी माहौल में रंग दिया है। समिति के अनुसार आयोजन का उद्देश्य कॉलोनीवासियों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है।














Leave a Reply