अंबागढ़ चौकी , विजयादशमी पर्व पर नगर में दशहरा उत्सव समिति के द्वारा कॉलेज ग्राउंड में 30 फीट रावण का दहन किया गया। परंपरानुसार प्रति वर्ष की तरह आयोजित दशहरा उत्सव में रंगीन आतिशबाजी, रामलीला व जसगीत झांकी नागरिकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहे। इस वर्ष नगर में दशहरा उत्सव का केन्द्र कालेज ग्राउंड रहा। एक ही स्थान में दशहरा उत्सव होने के कारण कालेज ग्राउंड में शाम 6 बजे से भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। शाम 7 बजे से मंच में मोंगरा से आई जसगीत झांकी मंडली ने अपनी प्रस्तुति देनी शुरू की।
प्रारंभ में दैवीय आराधना पर्व को ध्यान में रखते हुए दैवीय महिमा की जसगीत झांकी का प्रदर्शन हुआ। इसके बाद भगवान श्रीराम की लीलाओं का रामलीला के माध्यम से मंचन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी थे। विशेष अतिथि दामोदर शर्मा, मुकेश अग्रवाल व दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम व माता सीता व भगवान लक्ष्मण व हनुमान की आरती उतार कर पूजा अर्चना की।
इसके बाद दशहरा उत्सव समिति के द्वारा आधे घंटे तक कालेज मैदान में रंगारंग आतिशबाजी का प्रदर्शन किया। इसके बाद भगवान श्रीराम ने दशानन रावण के पुतले का दहन किया। आयोजन में समिति के प्रमुख अजय अग्रवाल, राजू ठलाल, पार्षद शंकर निषाद, शमीमुद्दीन कुरैशी, बिट्टू रब्बानी, पार्षद विनोद डेहरिया, अविनाश कोमरे, किशोर यादव, लोकदीप बोरकर, राजेन्द्र मंडावी, पेंटर दीपक यादव, हेमंत, सहारू तारम, आकाश कसार, ओमेश दुबे, बाबू दुबे, प्रमोद ठलाल, मंजीत अरोरा, छगन बंजारे, अनिल महोबिया, ईश्वर देशमुख इत्यादि ने योगदान दिया। कार्यक्रम में सभा का संचालन तौशिद रब्बानी व आभार अजय अग्रवाल ने किया।
भगवान श्रीराम के बताए मार्गों पर चलने किया गया प्रेरित रावण दहन कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने जनमानस को भगवान श्रीराम के बताए हुए मार्गों पर चलने का आह्वान किया। कहा कि रावण के प्रतीक के रूप में हम आज भी अपने जीवन से अहंकार, लोभ व माया मोह को त्याग नहीं पाए है। इसलिए दशहरा पर्व का संदेश ही यह है िक हम अपने खुशहाल जीवन के लिए रावण रूपी बुराई व अहंकार को त्याग कर सदैव सत्य और धर्म के मार्ग पर चलें।
दशहरा की रात्रि निकाली माता रानी की शोभायात्रा नगर की प्राचीन परंपरा के अनुसार नगर की सबसे पुराना दैवीय पंडाल राजबाड़ा दुर्गोत्सव समिति, हल्बापारा दुर्गोत्सव समिति, सुभाष चौक दुर्गोत्सव समिति, शहीद भगत सिंह वार्ड दुर्गोत्सव समिति व शंकर पारा सरस्वती समिति के पंडालों से माता की शोभायात्रा व विसर्जन जुलूस अर्द्ध रात्रि निकाले गए। झांकी, धुमाल, डीजे व बाजा गाजा के साथ निकाली गई यात्रा आकर्षण का केन्द्र रही। इधर नगर में बुधवार को भी नगर के अन्य दुर्गा पंडाल से शोभायात्रा निकाली गई।














Leave a Reply