CG : रायपुर से हवाई सफर करने वालों को बड़ा झटका, दिवाली से पहले आसमान छू रहे टिकट के दाम …

CG : रायपुर से हवाई सफर करने वालों को बड़ा झटका, दिवाली से पहले आसमान छू रहे टिकट के दाम …

रायपुर: आगामी दिनों में हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली आने वाली है और दिवाली पर बाहर रहकर काम करने वाले घर जाते हैं। ऐसे में जहां एक ओर ट्रेनों में समय से पहले ही सीटें फूल हो गई है तो दूसरी ओर हवाई सफर भी करीब तीन गुना तक महंगा हो गया है। बात करें देश के प्रमुख शहर पुणे की तो यहां का किराया करीब 20 हजार रुपए तक पहुंच गया है। जबकि दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट का फेयर भी सामान्य दिनों के मुकाबले 3 गुना महंगा मिल रहा है। ऐसे में दिवाली पर घर जाने की सोच रहे लोगों के लिए मुसीबत हो सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार दिवाली से पहले विमानन कंपनियों ने यात्री किराया में ताबड़तोड़ वृद्धि की है, जबकि विमान ईंधन पर महज 4 प्रतिशत वैट चार्ज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विमान के किराए में दिन में कई बार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह जिस टिकट की कीमत कम रहती है वही दोपहर और शाम के समय में एक से डेढ़ हजार तक महंगा हो जा रहा है। दरअसल विमानन कंपनियों मांग के फ्लैक्सी फेसर सिस्टम पर काम करती है, जिसके तहत सीटों का किराया मांग के अनुसार तय होता है। मांग ज्यादा होने पर किराए में भी बढ़ोतरी देखने को मिलता है। वहीं, मांग कम होने पर किराया भी कम हो जाता है। दिवाली के समय में ऐसे भी ट्रेन के अलावा प्लेन में भी हाउस फूल जैसी स्थिति बन जाती है, जिसके चलते किराए में तेजी देखने को मिलती है।

See also  राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा में विभिन्न विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं का किया निरीक्षण

हवाई यात्रा में केवल टिकट खरीदना ही महंगा नहीं है, बल्कि योजना बदलने पर भी यात्रियों को बड़ी रकम चुकानी पड़ सकती है। टिकट रद कराने या यात्रा की तारीख बदलने पर 2,000 से 3,500 रुपए तक शुल्क वसूले जाने की जानकारी सामने आई है। इससे अचानक कार्यक्रम बदलने वाले यात्रियों का बजट और बिगड़ जाता है। किस शहर का कितना महंगा हुआ किराया रायपुर से | नवंबर में टिकट का किराया | सामान्य दिनों का किराया | दोनों टिकटों में अंतर

पुणे ₹19,488–20,000 ₹6,000–7,500 ₹11,988–14,000 दिल्ली ₹9,327–12,000 ₹5,500–6,500 ₹2,827–6,500 मुंबई ₹14,356–15,500 ₹5,500–6,500 ₹7,856–10,000

कोलकाता ₹13,642–14,000 ₹5,000–6,000 ₹7,642–9,000 हैदराबाद ₹11,000–13,000 ₹4,500–6,000 ₹5,000–8,500

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *