राजनांदगांव : शस्त्र पूजन के बाद अनुशासन के साथ किया पथ संचलन…

अंबागढ़ चौकी , राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का विजयादशमी पर अंबागढ़ चौकी नगर में संघ का स्थापना दिवस पारंपरिक शस्त्र पूजन और पथ संचलन अनुशासन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अहीरवार समाज के बीरबल खरे, खंडेलवाल समाज के ईश्वर चंद खण्डेलवाल उपस्थित थे। मुख्य वक्ता विभाग संपर्क प्रमुख प्रशांत सोनी ने स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन किया। ​कार्यक्रम का शुभारंभ संघ की परंपरानुसार विधिवत शस्त्र पूजन और ध्वजारोहण के साथ हुआ।

स्वयं सेवकों को वक्ता सोनी ने संघ की स्थापना की पृष्ठभूमि, राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका और समाज को संगठित रखने के महत्व को विस्तारपूर्वक बताया। कहा कि आज की पीढ़ी संस्कार से कम इंस्टाग्राम से ज्यादा चल रही है, जो आने वाली पीढ़ी और समाज के लिए घातक बताया। सामाजिक समरसता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के संकल्प को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। बीरबल खरे ने भी समाज में एकता और बंधुत्व की भावना को सुदृढ़ करने पर बल दिया। कहा कि आज समाज को सहयोग से बढ़कर सम्मान की आवश्यकता है।

कदमताल करते निकले स्वयं सेवक: ​बौद्धिक कार्यक्रम के बाद संघ का अनुशासित पथ संचलन कृषि उपज मंडी प्रांगण से प्रारंभ हुआ। स्वयं सेवक कदमताल करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। संचलन के दौरान स्वयं सेवकों के अनुशासन ने नगरवासियों का मन मोह लिया। पथ संचलन नगर के विभिन्न मुख्य चौराहों और मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः मंडी प्रांगण पहुंचा, जहां प्रार्थना की।

See also  नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *