राजनांदगांव : मंडल अध्यक्ष सुमित का कॉलर पकड़ने पर जिला मंत्री पदमुक्त …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव l आयोजन की सूचना नहीं मिलने पर नाराज जिला भाजपा मंत्री ऋषिदेव चौधरी ने उत्तर मंडल अध्यक्ष सुमित भाटिया का कॉलर पकड़ा था। काफी गहमागहमी के बीच यह घटना हुई। इसके बाद पार्टी ने इस विषय को गंभीरता से लिया। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में अनुशासनहीनता के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राजनांदगांव जिला मंत्री ऋषि देव चौधरी को उनके पद से पदमुक्त करने का आदेश जारी किया है। यह कार्यवाही संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी एवं जिला संगठन के वरिष्ठ जनों की अनुशंसा पर की गई है।

राजनांदगांव मंडल अध्यक्ष के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने एवं हाथापाई के मामले को पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऋषि देव चौधरी को जिला मंत्री पद से विमुक्त करने का निर्णय लिया है। इस कार्रवाई को संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

See also  CG : 15 साल से बंद रास्ता अतिक्रमण मुक्त, जल्द शुरू होगा आवागमन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *