CG : धान खरीदी केंद्र सुखरी को गांव में ही संचालित किया जाए …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

खैरागढ़ | धान खरीदी केंद्र सुखरी को गांव में ही संचालित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्राम सुखरी और बिरनपुरखुर्द के करीब 15 से 20 ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्रामीण पूर्व मुख्यमंत्री व पाटन विधायक भूपेश बघेल के लेटरपैड पर लिखे पत्र के साथ अपनी मांग लेकर पहुंचे थे। पत्र में धान खरीदी केंद्र सुखरी (42007402) की खरीदी ग्राम सुखरी में ही कराने की मांग का उल्लेख किया गया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात करने का प्रयास किया, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने आवक-जावक शाखा में पत्र सौंपा और अपर कलेक्टर से चर्चा की।

See also  CG : रायपुर में महिला और उसकी बहू से मारपीट, जान से मारने की धमकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *