राजनांदगांव , गौरी नगर में हुई गौ हत्या को लेकर अब अधिवक्ता संघ ने भी कड़ा फैसला लिया है। अधिवक्ता संघ ने प्रकरण में आरोपियों के किसी तरह प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष मदद नहीं करने का प्रस्ताव पारित किया है। अधिवक्ता आरोपियों की केस नहीं लड़ेंगे।
संघ ने न्यायालय के दूसरे अधिवक्ताओं से भी इसे लेकर अपील की है। संघ ने पारित प्रस्ताव की जानकारी सभी अधिवक्ताओं को दी है। गौरी नगर में हुए गौ हत्या और गौ मांस की बिक्री के बाद हिंदू संगठनों ने भी अधिवक्ता संघ को ज्ञापन सौंपा था। जिनमें आरोपियों के केस नहीं लेने का अनुरोध किया था।
जिसके बाद अधिवक्ता संघ ने यह प्रस्ताव पारित किया है। मामले में पुलिस ने अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग लड़की सहित चार महिलाएं शामिल हैं। आरोपियों के मकान और दुकान भी बुलडोजर चलाकर ढहा दिए गए हैं।












Leave a Reply