राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के नए ब्लॉक पदाधिकारियों को दिलाई शपथ…

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के नए ब्लॉक पदाधिकारियों को दिलाई शपथ...

राजनांदगांव/उपरवाह , छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन (सीजीटीए) ब्लॉक इकाई राजनांदगांव के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को न्यू सर्किट हाउस राजनांदगांव में हुआ। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शिक्षक व छात्र हित में कार्य करने, शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहने का संकल्प लिया। ब्लॉक अध्यक्ष सोहन वर्मा, सचिव हुमन लाल साहू, कोषाध्यक्ष राहुल श्यामकुंवर सहित अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद समस्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र यदु, जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा, प्रदेश संयुक्त सचिव बीरबल देशमुख, वरिष्ठ सदस्य हंस कुमार मेश्राम, मनोज वर्मा, राजेश साहू, दिनेश कुरैटी, अनिल शर्मा, नरेश दुरुगकर उपस्थित थे। संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निराकरण तथा शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। 3 नवंबर को विकासखंड मुख्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के लिए रणनीति तैयार की गई।

See also  CG : बीच सड़क पर नायब तहसीलदार का बर्थडे सेलिब्रेशन , FIR दर्ज ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *