राजनांदगांव : राज्य स्तरीय कराते स्पर्धा के लिए तीन का चयन…

राजनांदगांव : राज्य स्तरीय कराते स्पर्धा के लिए तीन का चयन...

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 में सीजी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता 28 से 31 अक्टूबर तक सरस्वती शिशु मंदिर सेक्टर 4 भिलाई में होगी। इसमें दुर्ग संभाग से कराते के बालक-बालिका वर्ग के चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार चयनित खिलाड़ियों में कराते बालक 14 वर्ष वर्ग में डोंगरगांव के अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 8वीं के छात्र अंकित सिन्हा, कक्षा सातवीं के छात्र डेविड सहारे, बालिका 17 वर्ष वर्ग में कक्षा 9वीं से सादगी मालेकर का भी संभागीय दल में चयन किया गया है। कक्षा 12वीं के छात्र वैभव कुमार साहू का चयन भी 26वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता सरगुजा के लिए किया गया है।

See also   Rajnandgaon : राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मोहला का शानदार प्रदर्शन, मिला बेस्ट टीम का अवार्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *