राजनांदगांव : चिकित्सा, समाजसेवा, पत्रकारिता में योगदान, 3 हस्तियां सम्मानित…

राजनांदगांव . चिकित्सा सेवा से मरीजों को राहत, समाजसेवा से जरूरतमंदों का सहारा, पत्रकारिता-साहित्य से समाज को दिशा देने वाले तीन विभूतियों को छत्तीसगढ़ गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया। मेडिकल कॉलेज के प्राध्यापक एवं डॉ. प्रकाश खूंटे, मां पाताल भैरवी मंदिर की बर्फानी सेवाश्रम समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ. राजेश मारू, पत्रकार लेखक डॉ. बीरेंद्र बहादुर सिंह को यह सम्मान मिला है। तीनों को अलग-अलग क्षेत्रों में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

राजधानी रायपुर में समारोह आयोजित किया। डॉ. प्रकाश खूंटे ने कम समय में चिकित्सा सेवा, बेहतर इलाज से पहचान बनाई है। राजेश मारू चार दशक से समाजसेवा में सक्रिय हैं। मंदिरों के निर्माण, जीर्णोद्धार, कोरोना काल में जरूरतमंदों की सहायता, अंचल में आदिवासी परिवारों को चादर, कंबल, साड़ी और स्वेटर वितरित करना, मरीजों को दवा उपलब्ध कराना और निर्धन कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहायता देना सेवाकार्यों में शामिल है।

डॉ. बीरेंद्र बहादुर सिंह तीन दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। साहित्य में भी योगदान दिया है। छुईखदान के इतिहास पर केंद्रित उनकी पुस्तक छुईखदान परत दर परत को पाठकों से सराहना मिली है। उन्होंने पांच पुस्तकों और दो स्मारिकाओं का संपादन कर अपनी अलग पहचान बनाई है।

See also  राजनांदगांव : गणित व अंग्रेजी विषय की जानकारी दी गई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *