– रायपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
राजनांदगांव । 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाडिय़ों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा खेल भावना, अनुशासन और आपसी समन्वय को बढ़ावा देने का अवसर मिला। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों और टीमों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 में रायपुर संभाग ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट खेल कौशल, बेहतर प्रदर्शन एवं अनुशासन का परिचय देते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता अंतर्गत 19 वर्ष बालक वर्ग वॉलीबॉल में रायपुर संभाग ने प्रथम, दुर्ग संभाग ने द्वितीय तथा बस्तर संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 19 वर्ष बालिका वर्ग वॉलीबॉल में भी रायपुर संभाग प्रथम, दुर्ग संभाग द्वितीय तथा बस्तर संभाग तृतीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार 17 वर्ष बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में रायपुर संभाग विजेता बना। बस्तर संभाग ने द्वितीय तथा दुर्ग संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 19 वर्ष बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। बस्तर संभाग द्वितीय तथा रायपुर संभाग तृतीय स्थान पर रहा।
राजनांदगांव : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन















Leave a Reply