राजनांदगांव। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने डोंगरगढ़ विकासखण्ड में संचालित सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में जननी सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान, टीबी मुक्त भारत, किशोरी बालिकाओं का एचबी एवं सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं आरबीएसके कार्यक्रम की समीक्षा की एवं वार्षिक लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि लाने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मुख्यालय में रहकर निष्ठापूर्ण अपने कर्तव्यों का पालन करने के निर्देश दिए।
बैठक में खण्ड चिकित्सा अधिकारी के अनुपस्थिति एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों के प्रति उदासीनता के कारण जिला कार्यालय द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक एवं बीईटीओ को भी संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं की उपलब्धि निराशाजनक होने के कारण नोटिस जारी किया गया। बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी, जिला क्षय अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार सहित समस्त जिला स्तरीय सलाहकार, विकासखण्ड के समस्त बीईटीओ, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, विकासखण्ड डाटा मैनेजर, सुपरवाईजर, सीएचओ, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं समस्त मैदानी कार्यकर्ता एवं स्टॉफ उपस्थित थे।
राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा डोंगरगढ़ विकासखण्ड में संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई















Leave a Reply