सफलता की कहानी – प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत योगेश कुमार वर्मा को मिली 2 लाख रूपए की बीमा सहायता राशि

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव 28 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जरूरतमंद परिवारों को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। यह योजना परिवार के सदस्य के असामयिक निधन के बाद आश्रितों के लिए महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम लिटिया निवासी योगेश कुमार वर्मा को उनकी पत्नी स्वर्गीय अनसुईया बाई वर्मा के निधन के बाद 2 लाख रूपए की बीमा सहायता राशि प्राप्त हुई है।
योगेश कुमार वर्मा ने बताया कि खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते है। योगेश कुमार वर्मा के जीवन में पत्नी के निधन से कठिन परिस्थितियां उत्पन्न हो गई थी। दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना उनके परिवार के लिए आर्थिक सहारा बनी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत उनकी पत्नी अनसुईया बाई वर्मा बीमित थी। उनके निधन के बाद बैंक के माध्यम से बीमा दावा प्रक्रिया पूर्ण होने पर 2 लाख रूपए की बीमा सहायता राशि प्राप्त हुई है। कठिन समय में योजना के तहत बीमा सहायता राशि से बड़ी राहत मिली।  योगेश कुमार वर्मा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत आर्थिक सहायता मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है। इसके अंतर्गत 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के पात्र व्यक्तियों को बैंक के माध्यम से 436 रूपए वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रूपए का जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत पात्र बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति को 2 लाख रूपए की बीमा राशि प्रदान की जाती है। यह योजना जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही कठिन परिस्थितियों में आर्थिक संबल दे रही है।

See also  राजनांदगांव : सर्विस रोड का धीमा निर्माण बना मुसीबत, रोज जाम में फंस रहे वाहन चालक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *